अलीगढ़। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा से भेंट कर उन्हें शुभकामना दी है।
प्रतिमा सिंह दिल्ली में 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बधाई दी। साथ ही भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत करने में वह जो भी योगदान कर सकेंगी, करेंगी।