फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम में अनियमितता के संबंध में छात्र सभा सपा ने ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मुंतजिम किदवई के नेतृत्व में दोधपुर स्थित जाकिर हुसैन स्कूल में परीक्षा परिणाम में हुई अनियमितता के संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम संदीप केला को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूल के अध्यापकों द्वारा दसवीं प्री बोर्ड और कक्षा 12 प्री बोर्ड के नंबर छात्रों को नहीं दिखाई जा रहे हैं। विद्यार्थियों को अंक प्रदान करने में भी भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। इन सभी मामलों में हस्तक्षेप करके छात्र हित में फैसला किया जाए। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव आमिर चौधरी , गुलज़ार, हसन ,आदित्य सिंह ,राजिक ,दीपांशु सिंह ,इमरान ,शोएब ,मोहम्मद शादाब ,साकिब अली ,शोभा सालेम ,मुस्तफा ,जुनैद खान ,अरबाज खान ,मोहम्मद फजल ,मोहम्मद मुस्तकीम ,चेतन ,मोहम्मद सहवास ,जैनुल,रोहित कुमार ,अहमद खान ,,अरमुगम ,मोहम्मद तारीख ,साकिब ,अदनान ,हमजा ,जीशा,,नवीन, अलका ,हर्षित ,फहद ,नमन आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें