अलीगढ़। गोविला गैस गोदाम के पास कब्रिस्तान के विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मंडलायुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने कब्रिस्तान पर फिर से दीवार लगाने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष गिरीश यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व विधयाक जमीर उल्लाह, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडे, महासचिव मुकेश माहेश्वरी, महासचिव मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्दीकी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, पूर्व पार्टी प्रवक्ता मुजाहिद किदवई, सगीर एमएस, एमए खान, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह, इंदु यादव, डॉ. गुलिस्ताना ,सीमा यादव, राहुल यादव ,मानवेन्द्र यादव, अफजाल हमीद आदि लोग उपस्थित रहे।