फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएफ चर्च में तोड़फोड़, आपत्तिजनक धार्मिक स्लोगन लिखे घटना से आहत ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जवां क्षेत्र में सीडीएस चर्च में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ और आपत्तिजनक धार्मिक स्लोगन लिखे जाने से मसीही समाज में आक्रोश है। बुधवार को मसीही समाज का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला और इस संबंध में पत्र सौंपा। एसएसपी ने स्थानीय पुलिस को मामले की तुरंत जांच करने और आरोपियों की तलाश करने के लिए निर्देशित किया है। ईसाई समुदाय के वरिष्ठ नागरिक और अधिवक्ता ओसमंड चार्ल्स ने बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने सीडीएफ चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की। खिड़कियां और दरवाजे तोड़ दिए गए। चर्च की दीवारों पर आपत्तिजनक धार्मिक स्लोगन भी लिखे गए। चर्च में कुछ बर्तन रखे थे वह भी चोरी कर लिए गए। इस घटना के बाद मसीही समुदाय में बेहद रोष है। इसको लेकर एसएसपी को ज्ञापन दिया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि मंडल को पूरा भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। 5 लोगों की एक टीम गठित की गई है जो इस मामले की जांच करेगी। साथ ही इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जाए। इस अवसर पर फादर जोनथन लाल, फादर अमित ओस्मंड, फादर लौरन्स, आशीष पाल , फादर युसूफ दास आदि मसीह समाज के बहुत से लोग आदि मौजूद रहे। जवाहर पार्क में बने चर्च पर भी आ जाते हैं असामाजिक तत्व अलीगढ़। सीडीएफ चर्च के अलावा मसीही समाज जवाहर पार्क परिसर में बने क्राइस्टचर्च के आसपास होने वाले असामाजिक तत्वों के जमावड़े से भी परेशान है। समाज के लोगों के मुताबिक कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिल और कारें चर्च के पास तक ले आते हैं। मसीही समाज के लोग चर्च में जब प्रार्थना करने के लिए आते हैं तो रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका होता है। ऐसे लोगों से जब वाहन हटाने के लिए कहा जाता है तो वह अभद्रता करते हैं और धार्मिक टिप्पणियां भी करते हैं। इससे असहजता की स्थिति पैदा होती है और मसीह समाज की भावनाएं आहत होती हैं। इन पर भी रोक लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें