फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता विनोद पांडे और एमएल पापा का निष्कासन रद्द, पार्टी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। कुछ दिनों पहले अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित किए गए कांग्रेस नेता विनोद पांडे और एम एल पापा का निष्कासन रद्द कर दिया गया है। उन्हें वापस पार्टी में शामिल कर लिया गया है । इस संबंध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति के सदस्य और पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने दोनों नेताओं को पत्र भेजकर अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि निष्कासन रद्द होने के बाद आपको पार्टी में शामिल कर लिया गया है। आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप पार्टी के हित में कार्य करते रहेंगे। निष्कासन के रद्द होने पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परवेज अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर आनंदपाल सिंह, हेमंत शर्मा टोटो, आगा यूनुस, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रुपेश पाठक, असद फारुख, बीरी सिंह बंजारा, मुस्ताक अहमद, हेमंत शर्मा मैं दोनों कांग्रेसी नेताओं का निष्कासन रद्द करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें