अलीगढ़। सपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने जमालपुर में भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती की निन्दा की है।
उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर भी बिजली कटौती की गई। 6 से 8 घण्टे की बिजली कटौती से जमालपुर की जनता त्रस्त है। यदि बिजली कटौती कम नही हुई तो महिलाओं के साथ घण्टाघर बिजली घर का घेराव करेंगी।