फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ड्रॉ में राजेश का लैपटॉप तो विपिन शर्मा की वाशिंग मशीन निकली अमर उजाला दिवाली शुभ लाभ महोत्सव के लकी ड्रॉ में पाठकों के लिए आकर्षक उपहारों की झड़ी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अमर उजाला दिवाली शुभ लाभ योजना महोत्सव का लकी ड्रॉ मैरिस रोड स्थित लॉ शेफ होटल में निकाला गया। इसमें पाठकों के लिए आकर्षक इनाम लकी ड्रॉ के माध्यम से निकाले गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपानी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अखबार की ताजा खबरों के साथ पुरस्कार का आकर्षण खबरों के रोमांच को भी दोगुना कर देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में अमर उजाला गंभीर पठनीय सामग्री लोगों को उपलब्ध करा रहा है जो बेहद सराहनीय है। कार्यक्रम में जो लकी ड्रा निकाले उनमें प्रथम पुरस्कार के रुप में जमालपुर के रहने वाले राजेश का लैपटॉप निकला है। दूसरे लकी ड्रॉ आलमपुर के विपिन शर्मा की वॉशिंग मशीन निकली है। तीसरे पुरस्कार के रूप में विकास नगर की रहने वाली सरिता सिंह का माइक्रोवेव निकला है । अन्य लकी ड्रा पुरस्कार में नई बस्ती सीमा टॉकीज की रहने वाली ममता शर्मा और मैलरोज बाईपास प्रिंस नगर के रहने वाले रजत शर्मा की साइकिल निकली है इसके अलावा उपासना कुमारी, मीतेश बत्रा और इमामुद्दीन को एलपीजी स्टोव दिए गए। जबकि ब्रज भोग स्वीट्स, हुमा, अतुल दीक्षित, कृष्ण कुमार, दीपक शर्मा, नितिन सैनी, अब्राहम, कृष्ण कुमार सिंह, निखिल गोयल और कार्तिक वी राजन के इंडक्शन चूल्हे ड्रॉ में निकले हैं ठीक है। अतुल कुमार, जोशफ और ईश जैन के लकी ड्रॉ में होम अप्लायंसेज निकले हैं। इसके अलावा पाठकों के लिए अन्य 50 आकर्षक उपहार भी लकी ड्रॉ के माध्यम से निकाले गए। कार्यक्रम में रुचि एडवरटाइजर्स से प्रह्लाद अग्रवाल, अरोरा मीडिया सॉल्यूशंस से कमल अरोड़ा, अनहद इनोवेटिव से मनोज शर्मा और श्री साईं एडवर्टाइज से त्रिलोकी वार्ष्णेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें