फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामघाट रोड की खराब हालत को लेकर सपा महिला सभा ने ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी की महिला सभा द्वारा रामघाट पीएसी के पास जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर एसीएम द्वितीय अंजुम बी को ज्ञापन सौंपा गया। महिला सभा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर गुलिस्ताना के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कई महीनों से रामघाट रोड पीएसी के पास सड़क का एक हिस्सा बहुत खराब हालत में है। बरसात के दिनों में यहां पर समस्या और भी गंभीर हो गई है। इस रास्ते से ताला नगरी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों मजदूर और कर्मचारी गुजरते हैं। साथ ही अतरौली, हरदुआगंज क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन अलीगढ़ आते हैं। रास्ता खराब होने के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस को ध्यान में रखते हुए यहां जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। ज्ञापन देने के अवसर पर शबाना, रुखसाना, आरती आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें