फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेमान हॉल के प्रवेश को हटाया, प्रोफेसर शमशाद नए प्रोवोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
 अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुलेमान हॉल में एक निजी कॉलेज के शिक्षक द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की घटना के बाद सुलेमान हॉल के प्रोवोस्ट को हटा दिया गया है। अब जेडएच इंजीनियरिंग कालिज के एप्लाइड गणित विभाग के प्रोफेसर शमशाद हुसैन को अगले दो वर्षों के लिए विश्वविद्यालय के सर शाह सुलेमान हॉल का नया प्रोवोस्ट नियुक्त किया गया है। वह आरएम हॉल के प्रोवोस्ट भी रह चुके हैं। प्रोफेसर शमशाद वर्तमान में एप्लाइड गणित विभाग के अध्यक्ष भी हैं। बृहस्पतिवार को सुलेमान हॉल में पीलीभीत के रहने वाले एक युवक ने आगरा की रहने वाली एक युवती को वीडियो कॉल करते करते आत्महत्या कर ली थी इस घटना के बाद एक बार फिर से विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश का मुद्दा चर्चा में आया छात्रावासों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया जिसके बाद नए प्रोवोस्ट की नियुक्ति की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें