अलीगढ़। फोन हैकिंग मामले को लेकर लखनऊ में राज भवन पर प्रदर्शन करने का ऐलान करने पर गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी की निंदा की है।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी ने गिरफ्तारी के विरोध में जमालपुर पुलिस चौकी पर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारी की पेशकश की।
इस अवसर पर शाहिद खान, अमजद हुसैन, अरविंद शर्मा, सागर सिंह तोमर, शव्वे फ़िरोज़, क़ुतुबुद्दीन क़ुतुब, नन्नू मलिक, इमरान शरीफ, हबीब मलिक, अजमेरी मलिक, पिंकू बघेल, साजिद चौधरी, आमिर ठाकुर, वसीम खान आदि मौजूद रहे।