फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के मल्लापुरम सेंटर को केरल सरकार ने कोविड-19 सेंटर बनाया केरल में संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सेंटर कर रहा मरीजों की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के केरल के मल्लापुरम स्थित सेंटर को वहां की प्रदेश सरकार ने कोविड-19 सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया है। केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15000 से अधिक मामले सामने आए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का यह केंद्र वहां पर मरीजों की सेवा में लगा हुआ है। यहां पर रहने वाले छात्रों को पहले ही अपने-अपने घर भेज दिया गया था। यहां पर जो शिक्षक तैनात हैं, वह भी अपने-अपने आवासों में रह रहे हैं। एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली कहते हैं कि वह नियमित रूप से मल्लापुरम सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर फैसल केपी से वहां की स्थिति के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। वह कहते हैं कि देश के अन्य राज्यों में बढ़ रहे संक्रमण के मामले चिंता का विषय हैं। यही वजह है कि विश्वविद्यालय को खोलने के लिए भी अभी कोई फैसला नहीं हो पा रहा है। क्योंकि यहां पर देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी यही पर रह कर अध्ययन करते हैं। इनमें वह राज्य भी हैं जिनमें संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे राज्यों से छात्र अगर आते हैं और यहां पर आवासीय सुविधा हासिल करते हैं तो कभी भी असुरक्षित स्थिति पैदा हो सकती है। प्रोफेसर वसीम अली कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस में हालात सामान्य करने के लिए विचार नहीं कर रहा है। बहुत से पहलुओं पर विचार-विमर्श चल रहा है। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें