अलीगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव इकबाल मंद ने कहा कि कांवड़ यात्रा कोरोना महामारी के मामले में कुंभ मेले से भी ज्यादा खतरनाक होगी, क्योंकि 30 दिनों के कुंभ मेले के दौरान आए 70 लाख तीर्थयात्रियों की तुलना में कांवड़ यात्रा एक पखवाड़े में 3-4 करोड़ तीर्थयात्री हरिद्वार जा सकते हैं। उन्होंने पार्टी के सदस्यों को कांवड़ यात्रा में शामिल न होने की सलाह दी, क्योंकि विनाशकारी कुंभ अनुभव, टीकाकरण की स्थिति और दोनों राज्यों में स्वास्थ्य सेवा की खस्ता हालत से लोगों के जीवन को कावड़ यात्रा से खतरा है। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वह अगले साल होने वाले चुनाव में इन यात्राओं से राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है। उन्हें जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा से सबक लेना चाहिए, जिसे रद्द कर दिया गया है।