फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने किया महापौर और नगर आयुक्त को सम्मानित

विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह को सम्मानित करते कार्यकारिणी सदस्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पार्षदों ने किया महापौर और नगर आयुक्त को सम्मानित अलीगढ़। महानगर के वार्डों में नई सफाई व्यवस्था लागू करने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों ने महापौर मोहम्मद फुरकान और नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह का स्वागत किया। पार्षद वार्डो में साफ सफाई के लिए 30-30 तथा 22-22 सफाई कर्मचारियों का आवंटन कर नई सफाई व्यवस्था को लागू कराने पर पार्षदों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बुधवार को उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने महापौर मोहम्मद फुरकान और नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उपसभापति डाॅ मुकेश शर्मा ने कहा कि नगर आयुक्त ने पार्षदों की मन की पीड़ा को जानने का सराहनीय प्रयास किया और उसका समाधान भी निकाला है। इस अवसर पर विजय तोमर, सुरेंद्र पचौरी, राजेंद्र किशोर, हरिओम अग्रवाल, शेर सिंह सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें