एएमयू के सह कुलपति प्रोफेसर जहीरूद्दीन के सेवानिवृत्त होने पर उनका फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन करते कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर जहीरुद्दीन बुधवार को सेवानिवृत हो गए। उन्हें विदाई समारोह के साथ विदा किया गया।
प्रो. जहीरुद्दीन की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि प्रो. जहीरुद्दीन अपने कर्तव्यों को पूरी लगन से करने के बाद अच्छे स्वास्थ्य के साथ सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
उन्होंने अध्यक्ष, डीन और अन्य पदों के रूप में बहुत सक्रिय रूप से काम किया। कुलपति ने कहा कि प्रो. जहीरुद्दीन ने सभी प्रशासनिक और शैक्षणिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।
कुलपति ने आगे कहा कि जब भी जरूरत होगी हम उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी सेवाएं लेंगे।
प्रोफेसर जहीरुद्दीन ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। प्रो. जहीरुद्दीन विधि संकाय के अध्यक्ष और डीन रह चुके हैं।
विदाई समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों सहित परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया।