पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में सीएमओ डॉ बीपी सिंह कल्याणी के साथ सम्मानित कोरोना योद्धा
- फोटो : Amar Ujala
हेडिंग...
दीनदयाल अस्पताल के कोरोना योद्धा सम्मानित
सबहेड...
डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने जान की बाजी लगाकर की मानवता की सेवा : डॉ. पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। कोरोना काल में जान की बाजी लगाकर मानवता की सेवा करने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (कोविड हॉस्पिटल) के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सनातन हिंदू सेवा संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर, सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. सार्थक पांडेय, डॉ. जगमोहन शर्मा, डॉ. केके शर्मा, डॉ. श्वेता रानी, डॉ. पी. कुमार सहित करीब 25 डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। चुतर्थ श्रेणी कर्मचारियों को चांदी का सिक्का सम्मान स्वरूप भेंट किया गया। कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते समय तुलसी माला पहनाकर पुष्प वर्षा की गई। डॉ. पूजा शकुन पांडेय (महामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा भारती) ने कहा कि चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी सम्मान के हकदार है। जान की बाजी लगाकर मानवता की सेवा की है। जब परिजन शव को हाथ लगाने से कतरा रहे थे, उस समय स्वास्थ्यकर्मी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की बहुत सारी नाकारात्मक चीजे सामने आई। अच्छी चीजे पीछे छूट गई। यहां के स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवा कर हजारों लोगों की जिंदगी बचाई है। सम्मानित स्वास्थ्यकर्मियों में सौरभ, तुलिका गुप्ता, मो. नासिर, आभा, अराधना, विक्की एवं बाबूलाल आदि शामिल हैं।
------