अलीगढ़। काँग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादोंन ने सोमवार को खेरेश्वर धाम पहुँचकर भोलेनाथ बाबा के दर्शन किए।
उन्होंने मन्दिर परिसर पर वाटर फ्रीज़र लगवाने की घोषणा की। ट्रस्ट के अध्यक्ष ठाकुर सत्य पाल सिंह के साथ वाटर फ्रीज़र के लिए स्थान चयन के लिए अनुरोध किया । सत्य पाल सिंह ने कहा मंदिर पर प्रति रोज सैकड़ों की संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। परंतु ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मन्दिर को राजनीति का अखड़ा नही बनने देगें। खेरेश्वर धाम भगवान भोलेनाथ का एक प्राचीन मंदिर है । जिससे पूरे हिन्दू समाज की जन भावनाएं जुड़ी हैं ।खेरेश्वर धाम को भव्य बनाने में काँग्रेस पार्टी का योगदान रहा है।