फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी कार खरीदने और बेचने वाली एक वेबसाइट के संबंध में ईडी की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ । नौरंगाबाद के रहने वाले विनय कुमार ने पुरानी कार खरीदने और बेचने वाली एक वेबसाइट के संबंध में विदेशी मुद्रा विनिमय के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए लखनऊ स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत की थी। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच में अलीगढ़ के कुछ लोगों द्वारा किए गए लेनदेन को भी दायरे में रखा गया है। इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शिकायतकर्ता को जांच के संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। विनय कुमार ने बताया कि पुरानी गाड़ियों को खरीदने और बेचने के काम को सामने प्रदर्शित करके यह लोगों के पैसे को लेकर उसे हवाला के माध्यम से विदेश में भिजवाने के काम में लगे हुए हैं। इस्तेमाल की गई कार की खरीद फरोख्त तो यह केवल ग्राहकों को वहां तक पहुंचने के लिए एक प्लेटफार्म की तरह इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में जांच शुरू हो गई है। जल्दी ही कोई बड़ी कार्यवाही सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें