फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने 51 सदस्यीय महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी ने अपनी 51 सदस्यीय महानगर कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को कर दी। सभी टीम सदस्यों को पूर्व विधायक जफर आलम साहब ने मनोनयन पत्र देकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को और वर्तमान सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचायें। पार्टी ने महानगर अध्यक्ष पद पर अब्दुल हमीद घोषी और महानगर महासचिव मनोज यादव को मनोनीत किया है। वहीं 6 उपाध्यक्षों में, खान मोहम्मद आसिफ ,पण्डित सनी सारस्वत ,यामीन अब्बासी , गवर्नर सिंह लोधी , उमेश श्रीवास्तव और शाकिर मलिक,को मनोनीत किया है। इसके अलावा आमिर अबिद को प्रवक्ता व कोषाध्यक्ष पद पर नीलाभ भार्गव को मनोनीत किया गया है। साथ ही 15 सचिव 24 सदस्यों की घोषणा भी की गई। 9 प्रकोष्ठ की भी घोषणा हुई जिसमें रुबीना खानम को महिला सभा की अध्यक्ष, अनीस नानी वाले को अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, गिरीश गौड़ को अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, आईपी कश्यप को अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ , राजेश कुमार माहौर को अध्यक्ष शिक्षक सभा , ऋषभ शर्मा को अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा ,अवरार महान को अध्यक्ष सांस्कृति प्रकोष्ठ, सलमान सलमानी को अध्यक्ष मजदूर सभा , हरीश माहौर को अध्यक्ष अनुसूचित जाति-जनजाति बनाए गए हैं। दो विधानसभा में मुराद बच्चन को शहर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष, शाहिद मलिक को कोल विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाया गया हैं। शहर विधान सभा के 30 वार्ड अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें