फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक प्रोफेसर जमील का लंबी बीमारी के बाद निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ज़ूलोजी विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रोफेसर जमील अहमद खान का लंबी बीमारी के कारण हाल ही में निधन हो गया। एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने शोक संतप्त परिवार और एएमयू बिरादरी की ओर से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोफेसर जमील अहमद खान ने जूलोजी विभाग के अध्यक्ष, डीन, जीव विज्ञान संकाय और कार्यकारी परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर जमील के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। ज़ूलोजी विभाग और विश्वविद्यालय में उनकी सेवाएं सराहनीय रही हैं। प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि प्रोफेसर जमील के मार्गदर्शन में छात्रों ने अपना कैरियर उज्जवल किया। ज़ूलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद अफज़ाल ने कहा कि प्रोफेसर जमील अहमद खान को छात्रों और शिक्षकों की पीढ़ियों याद करेंगी। उनका निधन विभाग के लिये बहुत बड़ी क्षति है और मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनके प्रयासों ने विभाग को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके परिवार में दो बेटे और बेटी दीबा खान हैं, जो अमेरिका में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें