अलीगढ़। समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम को फिर से महिला समाजवादी पार्टी मोर्चा कि महानगर अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव और पूर्व विधायक व वरिष्ठ सपा नेता जफर आलम ने संयुक्त रूप से उनका मनोनयन पत्र सौंपा। रुबीना खानम ने उन पर भरोसा जताने के लिए पार्टी का आभार व्यक्त किया है।