फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलमपुर की घटना के विरोध में ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, नोकझोंक मौके पर विरोध प्रदर्शन किया, बाद में एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंप दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी अलीगढ़। गांव एलमपुर में वाल्मीकि समुदाय की महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्योराज जीवन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई। बाद में एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेश राज जीवन के साथ समुदाय के अन्य लोग अचल तालाब स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे। उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं बैठ कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे एसीएम प्रथम कुंवर बहादुर ने ज्ञापन लिया और भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर महेन्द्र राठौर, प्रदीप मदन लाल, विकास चेतन, सुनील वाल्मीकि, रजत टुंडा, राजेन्द्र सिंह, छोटे ठेकेदार, प्रशांत वाल्मीकि, सागर वाल्मीकि, मोहित प्रताप, नितिन विवेकी, बलबीर सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, बबिता देवी, आशा देवी, मीरा देवी , बिरमा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें