फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये

विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए युवा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के साथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। युवा नेता अनुराज सिंह हनी के नेतृत्व में विकास खंड धनीपुर के गांव बलीपुर में लगभग 2 दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की I गांव बलीपुर के प्रधान ठाकुर सतीश कुमार सिंह के निवास स्थान पर हुए कार्यक्रम में इन लोगों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की I विवेक बंसल ने सभी लोगों का माल्यार्पण करके स्वागत करते हुए कहा कि आप सब लोगों का कांग्रेस पार्टी शामिल होने का स्वागत है। मुझे पूर्ण आशा है कि आप लोग इस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के एक शक्ति स्तम्भ के रूप में उभरेंगे और कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने के लिये कार्य करेंगे I पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख लोगों में श्योराज सिंह, सतेन्द्र पाल सिंह प्रधान, करनपाल सिंह, सुमित कुमार, बिजेंद्र सिंह, धरमवीर सिंह, शिवेंद्र, राजू सिंह, अमित कुमार, रमेश राणा, ब्रजेश कुमार, नरेशपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, मेवाराम प्रजापति, रविन्द्र पाल, गौरव सिंह, राजकुमार, विवेक कुमार, गजेन्द्र पाल सिंह, रजनेश आदि मौजूद थे I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें