फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बसपा नेता पर शादी का झांसा देकर गलत कार्य करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ । क्वार्सी क्षेत्र मैं रहने वाली एक युवती ने पूर्व बसपा नेता पर आरोप लगाया है कि पिछले 15 साल से वह शादी का झांसा देकर उसके साथ ही गलत कार्य करता रहा। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पूरे मामले की शिकायत मंगलवार को पीड़ित युवती ने एसएसपी से की है। शिकायत में कहा गया है कि सन 2005 में उसकी मुलाकात हरदुआगंज क्षेत्र के रहने वाले एक पूर्व बसपा नेता से हुई थी। इसके बाद से ही मुलाकात का सिलसिला चल निकला। बसपा नेता ने एक दिन उसको अपने कार्यालय पर बुलाया और पेय पदार्थ में नशीली वस्तु मिलाकर उसको दे डाली। फिर उसके साथ गलत कार्य किया। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब महिला दो बार गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि 22 मई को जब वह आरोपी के घर पर गई तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने थाना प्रभारी को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें