फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश मसीह एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एनएसयूआई आकाश मसीह को मिठाई खिलाकर बधाई देते युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन एवं प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने आकाश मसीह को अलीगढ़ जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आकाश मासीह ने कहा के पार्टी द्वारा जो विश्वास मुझ पर जताया गया है मैं उस पर खरा उतरूंगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुँवर गौरांग देव चौहान ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राजनीति में युवाओं की सहभागिता को देखते हुए छात्रों की कमेटी को घोषित किया है। अलीगढ़ में जितने भी स्कूल एवं कॉलेज हैं उनमें एनएसयूआई की टीम को स्थापित करने का काम आकाश मसीह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें