फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन खुशी ने बिखेरी खुशियां, 100 गुमशुदा अपने परिवारों तक पहुंचे 3 सप्ताह में 39 पुरुष , 57 महिलाएं, 3 लड़के और एक लड़की अपने घरों तक पहुंचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हो परेशन खुशी के तहत 3 सप्ताह में 100 बिछड़े लोगों को उनके परिवारों तक पहुंचाया गया। इसमें 39 पुरुष हैं 57 महिलाएं हैं 3 लड़के और एक लड़की शामिल हैं। यह बहुत दिनों से गुमशुदा चल रहे थे। थाना स्तर पर विशेष अभियान के तहत दल गठित करके ऑपरेशन खुशी चलाया गया। तकनीक की मदद से गुमशुदा चल रहे लोगों की तलाश की गई और उन्हें उनके परिवार से मिलवाया गया एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि उनके द्वारा अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं कि गुमशुदा लोगों को उनके परिजन के सपोर्ट करने के बाद प्रभारी डीसीआरबी को सूचित करेंगे। ऑपरेशन खुशी के तहत बरामद गुमशुदाओं का विवरण थानावार थाना कोतवाली नगर - 04 थाना देहलीगेट - 05 थाना सासनीगेट - 13 थाना बन्नादेवी - 06 थाना गांधीपार्क - 13 थाना सिविल लाइन - 03 थाना क्वार्सी - 13 थाना जवॉ - 04 थाना गभाना - 03 थाना चण्डौस - 04 थाना अतरौली - 03 थाना दादों - 03 थाना पालीमुकीमपुर - 02 थाना हरदुआगंज - 02 थाना बरला - 02 थाना छर्रा - 02 थाना गंगीरी - 01 थाना अकराबाद - 04 थाना गोण्डा - 07 थाना खैर - 04 थाना पिसावा - 02
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें