अलीगढ़। वैक्सीन जिहाद के नाम से एक समुदाय को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस बात को लेकर कांग्रेसी नेता आगा यूनुस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों मे मुफ़्ती प्रोफेसर जाहिद अली , आल इंडिया कारवाँ अमन व इंसाफ के डॉ. तारिक अयूब्बी, अध्यक्ष जमीतुल उलमा हिन्द के मौलाना शान मोहम्मद, मुफ़्ती अब्दुल्ला नदवी, मोहम्मद राहत सुल्तान, अदील अख्तर शमशी, चौधरी इफ्राहिम हुसैन, जावेद हयात, शोएब अहमद, जियाउर रहमान आदि मौजूद थे।