फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं से ग्रस्त डोरी नगर क्षेत्र में कांग्रेसियों ने भ्रमण किया

विज्ञापन
डोरी नगर में जन समस्याओं को लेकर महिलाओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल को पत्र सौंपा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल ने डोरी नगर क्षेत्र का दौरा किया I दौरे के दौरान नागरिकों ने डोरी नगर क्षेत्र में पानी की समस्या से विवेक बंसल को अवगत कराया I इस समस्या को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने डा. बंटी वाली गली में एक इंडिया मार्का-2  हैण्डपम्प लगवाने और पूरे क्षेत्र में नगर निगम की पानी की टंकी से आपूर्ति होने वाले पेयजल की सुचारू आपूर्ति कराये जाने की मांग की I विवेक बंसल ने महिलाओं और अन्य नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत जल्दी ही आपकी इस समस्या का समाधान हो जायेगा I इस अवसर पर  प्रतिमा देवी, विमलेश देवी, राधा देवी, सूरजमुखी, गायत्री देवी, मुन्नी देवी, चंद्रावती, देवी, कृष्णा कुमारी, रविन्द्र कौर, आदि उपस्थित थीं I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें