फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड के लिए जिला अधिकारी जिम्मेदार हत्या का मुकदमा दर्ज हो : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को लोधा क्षेत्र में पहुंचकर जहरीली देशी शराब के सेवन से जान गंवाने वाले परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अभी तक पीड़ित परिवारों को कोई भी आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की गई है। शासन और प्रशासन अपनी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। जबकि यही लोग इस घटना के जिम्मेदार हैं। इसलिए जिलाधिकारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अलीगढ़ के प्रभारी मुकेश धनगर के साथ भूरा शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा की अंतिम शव यात्रा में शामिल हुए और उनको मुखाग्नि दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अगर सही समय पर इन लोगों को उपचार उपलब्ध करा पाता तो इनकी जान बच सकती थी। कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री अलीगढ़ का निरीक्षण करने आए थे तब उन्होंने कहा था कि सब कुछ ठीक है। लेकिन मौजूदा घटना ने साबित कर दिया है कि सब कुछ ठीक नहीं है। रविवार को कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सभी मृतक परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान जिला महासचिव दिनेश शर्मा साथ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें