वरुणालय गेस्ट हाउस में पुण्य तिथि के अवसर पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी नेता
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल ने दोधपुर स्थित वरुणालय अतिथि गृह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विवेक बंसल ने कहा कि चौधरी साहब ने जीवन पर्यन्त किसानों के हितों की बात की और किसानों की समस्याओं को उठाने में उनके प्रत्येक संघर्ष में उनका साथ दिया।
वे किसानों के बहुत बड़े हितेषी थे। इसीलिये उनको किसानों का मसीहा कहा जाता है I इस अवसर पर चौ. जयपाल सिंह, डा. राकेश सक्सेना, शाहिद खान, यशपाल बघेल, जान मोहम्मद, बॉबी वसी, बिजेंद्र सिंह बघेल, इमरान शरीफ़, मोहनलाल पप्पू, कैलाश बघेल, आमिर मुन्तज़िर, बाबू खान, अशोक कुमार लोधी, वसीम मलिक, सुनील कुमार जाटव, ज़मीर अहमद, ज़हीर खान, पिंकू बघेल, आदि मौजूद थे I
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान ने वरुणालय पहुंचकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर सुरेंद्र उपाध्याय, पंडित विशाल गौतम, हसरत भाटी, नसीर अली, दानिश खान, केपी सिंह, अरबाज खान आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता राजीव लीडर ने भी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हेमंत शर्मा,दीपक सिंह,मयंक वार्ष्णेय,यतिन गुप्ता,मोहम्मद रिजवान आदि लोग मौजूद रहे।