अलीगढ़। प्रसिद्ध शिक्षाविद्, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो चांसलर, डा. मुमताज अहमद खान का गुरुवार को बंगलुरु में निधन हो गया।
86 वर्षीय शिक्षाविद् डा. मुमताज अल अमीन एजुकेशनल सोसाइटी के संस्थापक थे और वह एएमयू के मानद कोषाध्यक्ष भी रहे। एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि डा. मुमताज अहमद खान के निधन की खबर से उन्हें गहरा दुख हुआ है। वे एक महान मानवतावादी, शिक्षाविद और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज के शैक्षिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया जो सदैव याद किया जाएगा।