फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मई विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर... खुल कर बात करें और अपने आत्मविश्वास का परिचय दें : डा. गर्ग

विज्ञापन
डा. नितिका गर्ग स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता का महत्व और भी बढ़ जाता है । यह कहना है स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीतिका गर्ग का। वह कहती हैं कि 28 मई विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है इसका मकसद स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप के बीच इस दिवस का थीम पीरियड्स इन पैनडेमिक है। इस दिवस की शुरुआत एक जर्मन गैर सरकारी संगठन यूनाइटेड वाश ने सन 2014 में की थी। भारत में इस दिशा में बहुत काम किए जाने की आवश्यकता है। डॉक्टर गर्ग कहती हैं कि सबसे पहली आवश्यकता तो इस बात की है कि इस विषय में खुल कर बात करें और अपने आत्मविश्वास का परिचय दें। इसके साथ ही अपने आसपास की अशिक्षित महिलाओं को भी इस संबंध में जागरूक करें। तभी इस संबंध में सही मायने में जागरूकता आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें