फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा रोड अंडरपास पर क्षतिग्रस्त सड़क में टैंकर फंसा, क्रेन से निकाला

विज्ञापन
आगरा रोड पर हाईवे के पास कट पर फंसे हुए टैंकर को गड्ढे में से निकालती क्रेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। आगरा रोड पर हाईवे के अंडरपास पर सड़क पर बना हुआ एक बहुत बड़ा गड्ढा हादसों को निमंत्रण दे रहा है। बृहस्पतिवार को यहां पर एक खाली टैंकर गड्ढे में फंस गया। बाद में उसको क्रेन से निकाला गया। महेश्वरी क्रिएटिव क्लब ने इस हालत पर चिंता जताते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। क्लब के प्रमुख संजय महेश्वरी कहते हैं कि 1 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। बाईपास के कट पर सड़क खराब होने के चलते बहुत बड़ा गड्ढा हो गया है। इसमें पानी भी भर गया है। इसके चलते यहां पर रोज वाहन चालक और राहगीर दुर्घटना का शिकार होते हैं। लेकिन इसके बाद भी समस्या की ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते अगर कहीं दीवार गिर जाती है तो शहर में कुछ संगठन आंदोलन करने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन यहां पर लोगों की जान रोज खतरे में है। इसके लिए सब मौन हैं। यह स्थिति बेहद सोचनीय है। उन्होंने कहा कि ताजा घटना बृहस्पतिवार को हुई, जिसमें एक टैंकर पानी से भरे गड्ढे में फंस गया। इससे यहां पर यातायात भी अवरुद्ध हो गया। जब सारे प्रयास विफल हो गए तब क्रेन के माध्यम से टैंकर को गड्ढे से निकाला गया। उन्होंने जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें