फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहा होने के बाद पर्यावरणविद से जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कुशलता पूछी।

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा से मैग्सेसे अवार्ड विजेता जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने फोन पर बातचीत की और उनकी कुशलता पूछी। राजेंद्र सिंह ने बुजुर्ग पर्यावरणविद को भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले में विधिक सहायता के माध्यम से उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे, जिससे के उन्हें फिर से कष्ट  न झेलना पड़े। सुबोध नंदन अपने अधिवक्ता से सलाह मशवरा करने के लिए फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पैरोल पर रिहा होने पर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने हर्ष जताया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में महेश्वरी क्रिएटिव क्लब, नागरिक चेतना समिति, स्वर साधना संस्था, जनहित मानव अधिकार एसोसिएशन, ब्राह्मण चेतना समिति, राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें