अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में शिक्षकों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं।
प्रोफेसर मुहम्मद आफताब को विश्वविद्यालय के चिकित्सा संकाय के ईएनटी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनका कार्यकाल 27 मई 2021से अगले तीन वषों के लिए होगा। मुहम्मद फैसल फरीद को एएमयू के जनसंपर्क कार्यालय का नया एसोसिएट मेम्बर इंचार्ज नियुक्त किया गया है। एएमयू यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सेक्शन के डा. मुहम्मद सरफराज आलम को उनके सामान्य दायित्वों के साथ एएमयू गैस एजेंसी का एसोसिएट मेम्बर इंचार्ज नियुक्त किया गया है।