फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के दिवंगत शिक्षक और डॉक्टरों को श्रद्धांजलि अर्पित की

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। हाल ही में जिन शिक्षकों और डॉक्टरों का निधन हुआ है उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जेएन कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग के संगोष्ठी कक्ष में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रो. अंजुम चुगताई ने विभाग के पूर्व प्रमुख प्रो. शादाब अहमद खान की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि वह मरीजों को पूर्ण ध्यान और लगन से चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने पर बल देते थे। मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए उनका देहांत हो गया।  उन्होंने प्रो. मुहम्मद शोएब जहीर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि इन शिक्षकों का निधन विभाग और मेडिकल कॉलेज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। इस अवसर पर प्रो. शहजाद फैजुल हक ने दिवंगत प्रो. शोएब जहीर के साथ अपने 40 वर्षीय सम्बंधों के के बारे में बात की। चिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. एम. असलम ने कहा कि एक छात्र और शिक्षक के रूप में उन्हें प्रो. शादाब खान से पूरा मार्गदर्शन मिला। डॉ. एम ओवैस अशरफ ने प्रो. शादाब खान और प्रो. शोएब जहीर के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों का उल्लेख किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें