फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसी घर में नजरबंद

विज्ञापन
अलीगढ़ में अपने आवास पर नजरबंद किए गए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महामारी नियंत्रण के संबंध में समीक्षा बैठक करने के लिए अलीगढ़ आगमन से ठीक पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कुछ अन्य कांग्रेसियों को घर में नजरबंद कर दिया गया है। एक दिन पहले कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को महामारी नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाते हुए काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने कांग्रेसी नेताओं को चिन्हित कर उनको नजर बंद करने की प्रक्रिया शुरू की। इस क्रम में पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार की सुबह उनके आवास पर नजर बंद कर दिया। चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को ऑक्सीजन की कमी, दवाओं की किल्लत व महामारी नियंत्रण में सरकार की विफलता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेता ने भी बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ आगमन पर उन को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। कुछ अन्य कांग्रेसियों को भी घर में नजरबंद किए जाने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें