फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर जनित रोग होने पर कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा

विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस में मलेरिया दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मच्छर जनित रोग होने पर कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कोरोना काल में मलेरिया से बचने की आवश्यकता है। मच्छर जनित रोग होने पर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसके कारण व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होंने की संभावना में वृद्धि हो जाती है। किसी भी प्रकार का बुखार हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त जांच करा कर नि:शुल्क दवा प्राप्त करें। झोलाछाप या मेडिकल स्टोर से दवा लेकर ना खाएं। ऐसा करने से बीमारी गंभीर हो जाएगी। रोग से बचाव हेतु कूलर, बाल्टी, फ्लावर पॉट, घड़े का पानी बदलते रहें। घर के आसपास पानी इकट्ठा ना होने दें । इकट्ठे पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल अथवा मिट्टी का तेल डाल दें। घर के दरवाजे व खिड़कियों पर जाली लगाएं, मच्छरदानी का उपयोग करें, पुराने टायर व डिब्बों में पानी इकट्ठा ना होने दें। गोष्ठी में उपस्थित लोगों को क्या करें और क्या न करें के पंफलेट भी वितरित किए गए। सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता, जितेंद्र यादव, मलेरिया निरीक्षक मोनू, जितेंद्र वार्ष्णेय, हरि सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें