अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डेंटल कॉलेज में प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग में सहायक प्रोफेसर डा. पंकज खराड़े ने दिव्या ज्योति कालेज आफ डेंटल साइंसेज, मोदी नगर द्वारा ‘जटिल जबड़ा दोष प्रत्यारोपण‘ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।
साथ ही जबड़ा दोष को प्रत्यारोपण द्वारा सही करने पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने मुख कैंसर के लिए सर्जरी के बाद प्रत्यारोपण की आवश्यकता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह चेहरे की खामियों को दूर कर सकता है।
कार्यक्रम का आयोजन कालेज आफ डेंटल साइंसेज, इंडियन प्रोस्थोडान्टिक्स सोसायटी और सोसाइटी की उत्तर प्रदेश शाखा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।