फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मगुरु नरसिंहानंद के बयान की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा है कि धर्मगुरु नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा साहब के ऊपर जो अशोभनीय ब्यान दिया है, वह उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ये कितने आशचर्य की बात है कि जो धर्मगुरु अपने अनुयाइयों को दूसरे धर्मों का सम्मान करने का संदेश देते हैं उन्हीं में से एक धर्मगुरु ऐसा निंदनीय बयान दे रहा है। इस बयान से समाज में सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हुआ है। समाज के प्रगतिशील नागरिकों को इस प्रकार की भड़काऊ बयान बाजी से रोकने के लिए काम करने की आवश्यकता है। हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है,जहां पर सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें