फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में हुआ है मई जैसा मौसम, धूल भरी आंधी चली

विज्ञापन
यह दृश्य मंगलवार दोपहर जेल रोड फ्लाईओवर से नुमाइश मैदान की ओर जाते हुए समय का है। तेज हवाओं के साथ उड़ती धूल मौसम की रंगत ही बदल दी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। इस बार की गर्मियां जरा जल्दी ही दस्तक दे रही हैं । मार्च के महीने में मई जैसे मौसम का एहसास हो रहा है। मंगलवार को पूरे दिन तेज हवाओं के साथ धूल उड़ती रही। जबकि ऐसा आमतौर पर मई महीने में देखने को मिलता है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि इस बार गर्मियों के तेवर सख्त रहने की पूरी संभावना है। मंगलवार को तेज हवा के साथ उड़ती धूल ने राहगीरों को परेशान किया। नुमाइश मैदान में सब्जी लेने आए लोगों को धूल के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद तक यही स्थिति रही। शाम को धूल भरी हवाओं का प्रकोप कुछ कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें