कार्यकर्ताओं और अपने परिवार के सदस्यों के साथ होली के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। होलिकोत्सव पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने कोरोना के चलते सादगीपूर्ण ढंग से अपने आवास पर पहुंचे कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी।
विवेक बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस पर्व का उल्लास कुछ कम ज़रूर हुआ है लेकिन आपसी प्रेम और सद्भाव में कोई कमी नही आई है। होली का पर्व शांतिपूर्वक गुज़रा है मैं इसके लिये अलीगढ़ की जनता को बधाई देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं I