अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व अमरीकी छात्र डा. डेविड डिचर का लंबी बीमारी के बाद 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डा. डैविड डिचर पश्चिमी देशों के उन पहले एएमयू छात्रों में से थे जिन्होंने इस विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की थी।
1954 में एएमयू से स्नातक करने के बाद डा. डेविड ने मोटरसाइकिल से पूर्वी यूरोप की यात्रा की। इस यात्रा की कई यादगार तस्वीरें न्यू जर्सी (यूएसए) में उनके घर में सजी हैं। बाद में उन्होंने क्लार्क विश्वविद्यालय, वॉर्सेस्टर, मैसाचुसेट्स, यूएसए से एमए की उपाधि ली तथा बारबिकन कॉलेज, लंदन विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।
एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने डा. डेविड डिचर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डा. डेविड एएमयू में बिताए दिनों की कई रोचक और यादगार कहानियाँ सुनाया करते थे। उन्होंने अपने पत्रों में प्रोफेसर मुहम्मद हबीब,प्रोफेसर मुहम्मद अली अपने प्रधान प्रशिक्षक प्रोफेसर मतीनुज्ज़मा और तत्कालीन कुलपति डाक्टर जाकिर हुसैन का उल्लेख किया है।