तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के लिए अधिवक्ता इफराहीम हुसैन ने ट्रिपल तलाक विक्टिम रिवॉल्यूशन सोसाइटी की स्थापना की।
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के लिए अधिवक्ता चौधरी इफराहीम हुसैन ने ट्रिपल तलाक विक्टिम रिवॉल्यूशन सोसाइटी की स्थापना की है।
इसका मकसद पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना है।
तस्वीर महल पर बुधवार को पत्रकार वार्ता में चौधरी हुसैन ने बताया कि इसमें तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के पंजीयन से लेकर उन्हें मुआवजा राशि तक दिलवाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि वह न्याय के माध्यम से इस सामाजिक बुराई को मिटाना चाहते हैं । वह कानून का भय अत्याचार करने वाले के मन में पैदा करना चाहते हैं । इसलिए इस संस्था का गठन किया गया है। इस अवसर पर यासमीन खालिद, महासचिव सदफ फातिमा, सचिव हुमा चौधरी आदि मौजूद रहे।