फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के दो छात्र आईसीएमआर फैलोशिप के लिए चयनित

विज्ञापन
एमी छात्र अरशद मंजूर, बाएं और अब्दुल हक, दाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान संकाय के पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी विभाग के दो शोध छात्र, अब्दुल हक़ तथा अरशद मंजूर को इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के वरिष्ठ रिसर्च फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। दोनों शोधार्थियों को 35 हजार रुपये बतौर मानदेय के रूप में मिलेंगे। अब्दुल हक ‘मीट प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता और शेल्फ लाइफ’ पर कार्य करेंगे। जबकि अरशद मंजूर ‘स्वास्थ्य लाभ के लिए मांस उत्पादों में अस्पष्टीकृत आम के छिलके और बेटल लीफ बायोएक्टिव कम्पाउन्ड्स पर शोध करेंगे। पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सगीर अहमद, जो इन शोधार्थियों के सुपरवाइज़र भी हैं, ने बताया है कि फैलोशिप का कार्यकाल ड्यूटी ज्वाइन करने की तिथि से एक वर्ष है तथा वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर तीन वर्षो तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें