फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के कांग्रेसियों ने भी प्रियंका गांधी की सभा के लिए मांग की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पत्र लिखकर कार्यक्रम मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। मथुरा की जनसभा के बाद अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रियंका गांधी की जनसभा कराने के लिए अलीगढ़ के कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी कार्यालय को पत्र लिखकर समय मांगा है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि कुछ लोग प्रियंका गांधी की जनसभा न कराए जाने के संबंध में भ्रम पूर्ण बातें फैला रहे हैं। इस तरह की चर्चा की जा रही है कि प्रियंका गांधी अलीगढ़ में जनसभा के लिए नहीं आ सकती हैं। इसलिए अलीगढ़ में जनसभा होना आवश्यक है । मनोज सक्सेना कहते हैं कि प्रियंका गांधी का कार्यालय समय और स्थान तय करेगा। उनके कार्यालय के द्वारा यहां से जो भी सूचना मांगी जाएगी उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे उन्हें भी प्रियंका गांधी कार्यालय को पत्र भेजकर अलीगढ़ में कार्यक्रम कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हाथरस में बिटिया के साथ हुई घटना में जब प्रियंका गांधी वहां आई थी तो उसका प्रभाव अलीगढ़ की कांग्रेसी पर भी देखने को मिला था। इस समय अलीगढ़ जिले का नौजवान, किसान उनको सुनना चाहता है और देश के ज्वलंत मुद्दों पर उनसे संवाद करना चाहता है। इसलिए उनका कार्यक्रम अलीगढ़ में मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें