महापुरुषों की प्रतिमाओं पर रात में भी रोशनी के लिए लाइट आदि लगवाने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए कांग्रेस सेवा दल के महानगर अध्यक्ष शाहिद खान व अन्य कांग्रेसी
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। शहर कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष शाहिद खान ने अलीगढ़ जिला अधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश महामहिम राज्यपाल से मांग की है कि शहर में महान पुरुषों की पार्कों पर लगी स्मारक मूर्तियों पर रात में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि स्मारकों को ढक कर शीशे में पैक तो कर दिया गया है परंतु उसके अंदर रात में प्रकाश व्यवस्था होना अति आवश्यक है। आज पूरे देश को रोशन करने की तथा स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इन वीर शहीद व महान पुरुषों के स्मारकों पर न तो सोलर लाइट है और न ही नगर निगम द्वारा प्रतिमा के अंदर कोई लाइट की व्यवस्था की गई है। उपस्थिति लोगों में आमिर यासिर, मोहम्मद इरफान, नदीम अल्वी आदि शामिल थे।