अलीगढ़ । अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार के गृह मंत्री द्वारा लोकसभा में रविंद्र नाथ टैगोर की कुर्सी को लेकर जो बयान दिया है वह उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी दिवंगत आत्मा है। उनका नाम किसी विवाद में नहीं खींचा जाना चाहिए । अक्सर भाजपा के नेता दिवंगत आत्मा पर वार करते है ।