फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने एएमयू को मिनी इंडिया कहकर इसके धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की पुष्टि की : कुलपति गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया प्रधानमंत्री से बात करने वाले छात्र शादाब को बधाई दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक स्ट्रैची हॉल पर कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में कुलपति ने कहा इस समय देश में सबसे बड़ा टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है। आवश्यकता है कि इस संबंध में अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। देश सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने एएमयू को मिनी इंडिया के रूप में संदर्भित करके उन्होंने इसके महानगरीय और धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की पुष्टि की है। कुलपति ने एसटीएस स्कूल के छात्र मोहम्मद शादाब को पीएम युवा पुरस्कार जीतने और प्रधानमंत्री से बातचीत करने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के संघर्षों का भी स्मरण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रो. मंसूर ने अपनी पत्नी डॉ. हमीदा तारिक के साथ इस अवसर को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस ने किया। इस वर्ष 10 से अधिक नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे अलीगढ़। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि नये शताब्दी वर्ष में रोजगार के अवसर प्रदान किये जाने के उद्देश्य से नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में डीएम (कार्डियोलाजी), पीजी डिप्लोमा इन पेन मैनेजमेंट, इंटेंसिव केयर और न्यूरो-एनेस्थीसिया, खाद्य प्रौद्योगिकी में बीटेक, सौर ऊर्जा, जैव-चिकित्सा इंजीनियरिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आपदा प्रबंधन, भूकंप इंजीनियरिंग तथा रोबोट इंजीनियरिंग में एम टेक, डेटा विज्ञान, फोरेंसिक और डिजिटल विज्ञान और कृषि विज्ञान में एमएससी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें