अलीगढ़। वीर शहीद अब्दुल हमीद की स्मृति में आयोजित टी 20 क्रिकेट मैच में सोफियन समी और जेडे करियर्स के बीच मुकाबला हुआ।
इसमें सोफियन समी ने निर्धारित 20 ओवर में 174 रन बनाए इसके। जवाब में जेडे करियर्स निर्धारित 20 ओवर में मात्र 149 रन बनाकर आउट हो गई। मैच का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने टॉर्च जलाकर किया। उन्होंने विजेता टीम अन्य खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। मैन ऑफ द मैच का खिताब मोहम्मद साहिल के नाम रहा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्दीकी, रत्नाकर पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृपाल सिंह यादव, मनोज यादव, उमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।