अलीगढ़ । थाना क्वार्सी के किशनपुर चौराहे पर बुधवार को एक कार और बाइक सवार में टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई ।
पूरे घटनाक्रम की वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस के लिए यह मामला जांच का विषय बन गया। जांच करते करते पुलिस वीडियो बनाने वाले तक तो पहुंच गई, लेकिन वीडियो में मारपीट कर रहे लोग कौन थे? यह अभी तक पता नहीं लग सका है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है।